Ad Code

Responsive Advertisement

कार बाइक टक्कर में 10 माह की बच्ची सहित चार घाघल।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

कार बाइक टक्कर में 10 माह की बच्ची सहित चार घाघल।

 नगरा बलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के रसड़ा मुख्य मार्ग पर सरायचावट बालिका विद्यालय के समीप बुधवार को प्रातः छः बजे कार और बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दस माह की बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाई, जहां उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने चली गई।
    रसड़ा थाना क्षेत्र के मुंडेरा निवासी 22 वर्षीय अमरजीत चौहान पुत्र बीरबल चौहान, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नहिला निवासी 10 माह की पुत्री शिवांगी के साथ 25 वर्षीय अन्नू चौहान पत्नी अजित चौहान, 38 वर्षीय अनिता चौहान पत्नी सोनू चौहान मांगलिक कार्य से निपटकर एक ही बाइक पर सवार होकर मऊ स्थित अस्पताल में भर्ती किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। अभी बाइक सवार नगरा थाना क्षेत्र के नगरा रसड़ा मार्ग पर सराय चावट बालिका विद्यालय के समीप ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें सभी बाइक सवार सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार व क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी।