स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार, दिलशाद अहमद)
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन चालकों को सुरक्षित चलने की दी जानकारी।
सिकन्दरपुर(बलिया) सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बलिया के द्वारा गुरुवार को स्थानीय बस स्टेशन चौराहा पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लोगों को सड़क पर सुरक्षित चलने आदि के बारे में विधिवत जानकारी दी गई।
सहायक अभियन्ता क्षितिज जयसवाल ने वाहनों को रोककर सीट ,बेल्ट, हेलमेट इत्यादि के बारे में चालकों को जानकारी दिया गया ।इस दौरान अवर अभियन्ता अजय कुमार वर्मा,एस डी एम प्रशान्त कुमार नायक,सी ओ भूषण वर्मा,थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह,चौकी प्रभारी मुरारी मिश्र,योगेंद्र प्रसाद, शिवजी वर्मा, धीरेंद्र, शिव प्रकाश ,लालजी, गामा, शिव भजन, सुरेश आदि मौजूद थे।







Social Plugin