Ad Code

Responsive Advertisement

कटहल नाले की सफाई में बाधा, रेगुलेटर लगाने को बजट का इंतजार।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

कटहल नाले की सफाई में बाधा, रेगुलेटर लगाने को बजट का इंतजार।

बलिया मंडलायुक्त ने कटहल नाले के सफाई कार्य व रेगुलेटर लगाने के कार्य के बाबत एक्सईएन सिचाई सीबी पटेल से पूछताछ की। बताया गया कि कटहल नाले की सफाई वाला ठेकेदार तीन दिन पहले कार्य छोड़ भाग गया है। वर्तमान में सफाई कार्य नहीं होने की बात अधिशासी अभियंता द्वारा कहे जाने पर कमिश्नर ने कहा कि इससे सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाए, ताकि यहां भ्रमण कर कोई हल निकाला जा सके। रेगुलेटर के निर्माण के सम्बंध में बताया कि टेंडर हो चुका है। बजट नहीं होने की वजह से कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। मंडलायुक्त ने इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने का निर्देश दिया।
-------------------