स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)
कार्यदायी संस्था के अधिकारी की लगाई क्लास
- यूनिवर्सिटी में निर्माण कार्य की शुरुआत ही देर से होने पर भड़के।
बलिया: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हो रहे बिल्डिंग निर्माण और गर्ल्स हॉस्टल निर्माण का स्थलीय निरीक्षण मंडलायुक्त ने गुरुवार को किया। कार्य की प्रगति अभी नहीं के बराबर होने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि यूनिवर्सिटी का यह कार्य शीर्ष प्राथमिकता वाला काम है और इसमें दो महीने में कार्य की कोई प्रगति नहीं होना अत्यंत आपत्तिजनक है।
उन्होंने कहा कि 15 करोड़ मिल भी चुका है, इसके बावजूद लेटलतीफी के कारण लागत बढ़ती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। चेताया कि बरसात होने के पहले अगर अपेक्षित प्रगति नहीं दिखे तो उससे गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें। हालांकि, गर्ल्स हॉस्टल निर्माण की प्रगति को लेकर उन्होंने संतोष जाहिर किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एसएन पाल, अतुल सिंह आदि थे।







Social Plugin