Ad Code

Responsive Advertisement

बलिया पुलिस ने अवैध शराब व अवध तमंचा के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)


कोतवाली पुलिस हुई सक्रिय अपराधियों के हौसले हुआ प्रश्न प्रवीण कुमार सिंह

बलिया पुलिस ने अवैध शराब व अवध तमंचा के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

बलिया थाना कोतवाली जनपद बलिया  पुलिस  द्वारा  एक इरटिगा में 207 शीशी 180 ML कुळ 37.26 लीटर  अंग्रेजी शराब  व   एक गाड़ी इंडीवर से 345 शीशी कुल 62.1 लीटर अवैध शराब व अभियुक्तो  के पास से 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद  जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद , 03 शातिर शराब तस्कर/अभियुक्त गिरफ्तार। निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना कोतवाली पुलिस को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.05.2022 को थाना कोतवाली  प्रभारी निरीक्षक  प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में  नि0 हरेन्द्र यादव व उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला मय फोर्स  द्वारा  मुखबीर की सूचना पर  माल्देपुर मोड़ के पास से समय करीब 15.40  बजे 03 अभियुक्तों 1. गौरीशंकर महतो पुत्र बृजनन्दन महतो  निवासी 42बी 43बी 44बी सेकेड फ्लोर, चन्दर बिहार निलोठी एक्सटेंशन पश्चिमी दिल्ली भारत 2. गौरव पुत्र कृष्ण निवासी 201/20 वार्ड न0 12 फतेहीपुरी कलोनी रोहतक सदर ,रोहतक हरियाणा भारत 3. मुन्ना चौधरी पुत्र बृजनन्दन चौधरी निवासी मानिकपुर बारूगंज जनपद मुजफ्फरगंज प्रांत बिहार भारत*  को गिरफ्तार किया गया । अभिक्तो के कब्जे से दो वाहनों में से  552 शीशी  MC Dowells No 1 CLASSIC Blend Whisky Original कुल 99.36 लीटर अवैध शराब व 02 अदद  अवैध तमंचा बरामद हुआ । 

उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

पंजीकृत अभियोग -
1. मु0अ0स0- 249/22 धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 व 63 आबकारी अधि0 व 3/25 आर्म्स  एक्ट।