Ad Code

Responsive Advertisement

मानवता वटशीला सांई विचार ट्रस्ट का 18वा वार्षिकोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

मानवता वटशीला सांई विचार ट्रस्ट का 18वा वार्षिकोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

 बलिया। जनपद के नवानगर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा जीतपुर कुण्डीडीह में सन्त मनोज दास प्रबंधक मानवता वटशीला साईं विचार सेवा ट्रस्ट का   18 वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर प्रबंधक संत मनोज दास ने बताया कि संत का जीवन ही आम जन मानस के कल्याण और समाज में व्याप्त कुरितियों से समाज को सजग करना होता है। उन्होंने ट्रस्ट की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। ट्रस्ट का  उद्देश्य ही है  मानव मात्र की बिना भेद भाव सेवा करना और एक दूसरे को  प्रेम के सूत्र में बांधकर समाज को एकता के साथ रहते हुए सभी धर्मों के लोगों को सम्मान देना। इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदाय और बिरादरी ने श्रद्धा पूर्वक सहभाग किया। वार्षिकोत्सव में दूर-दूर से लोग विगत वर्ष की भांति इस बार भी काफी संख्या में भाग लिया।
तूने बताया कि खुदा की रहमत एक है, खुदा की दुनिया एक है, खुदा के बंदे एक है, कौन है हिंदू कौन  मुस्लमान है, सिखों का सरदार वही  मालिक है । जिसके  नूर के हम सभी बंदे एक कण के समान है तभी सभी की रगों में एक ही रंग के खून की धारा है। 
इस अवसर पर विशाल भण्डारे से हजारों की संख्या में  लोगों प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर  पूर्व एडीओ पंचायत पशुराम प्रसाद वर्मा डा. विवेका नन्द वर्मा, आर्यदेव वर्मा, मुकेश कुमार भारती, संजय कुमार प्रधान  एवम् सैकड़ों श्रद्धालुओं नर नारियों ने सहभाग किया ।