Ad Code

Responsive Advertisement

स्वामी ईश्वरदास ब्रम्हचारी जी का 81 वां जन्मोत्सव का आयोजन।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार, दिलशाद अहमद )

स्वामी ईश्वरदास ब्रम्हचारी जी का 81 वां  जन्मोत्सव का आयोजन।

सिकन्दरपुर(बलिया) सार्वभौम,सर्वग्राह्य अद्वैत शिवशक्ति सम्प्रदाय के आद्याचार्य तहसील क्षेत्र के दुहा स्थित अद्वैत शिवशक्ति परमधाम मन्दिर के प्रतिष्ठापक स्वामी ईश्वरदास ब्रम्हचारी मौनी बाबा के 81 वां  जन्मोत्सव का आयोजन 14 मई को सुबह 8 बजे से मन्दिर प्रांगण में मनाया जाएगा।मौनी बाबा सम्प्रति श्री वनखण्डी नाथ(नागेश्वर नाथ महादेव)मठ सेवा समिति दूहा के अध्यक्ष भी हैं।कार्यक्रम की सफलता हेतु साधु सन्तों एवं मौनी बाबा के अनुयायियों द्वारा विभिन्न तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
अद्वैत शिवशक्ति सम्प्रदाय एवं महाशक्ति पीठ श्री वनखण्डी नाथ मठ दूहा की तरफ से कार्यक्रम में भाग लेने की क्षेत्रीय लोगों एवं मौनी बाबा के अनुयायियों से भाग लेने की अपील की गई है।



स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार, दिलशाद अहमद)

आयोजित शिविर में 124 दिव्यांग जन का हुआ पंजीकरण।

सिकन्दरपुर(बलिया) जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वाधान में क्षेत्र के नवानगर एवं पंदह ब्लाक के प्रांगण में शुक्रवार को एक दिव्यांग जन पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान पंदह ब्लाक के प्रांगण में अयोजित शिविर में क्षेत्र के कुल 10 दिव्यांग जनों ने अपना पंजीकरण कराया।इस अवसर पर   विभाग के सुशील तिवारी,विवेक कुमार,रामदेव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी प्रकार नवानगर ब्लाक के प्रांगण में आयोजित शिविर में कुल 126 दिव्यांग जनों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।जहां अवधेश पाण्डेय,आत्मा राय,विनोद तिवारी,अंजू देवी,योगेन्द्र वर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
यह जानकारी जिला दिव्यंगजन अधिकारी राजीव कुमार ने दिया है।बताया कि पंजीकृत दिव्यांग जनों को बाद आवश्यक उपकरण प्रदान किया जाएगा।