Ad Code

Responsive Advertisement

सुखपुरा में प्रवचन करते स्वामी राधारंग जी महाराज।

 


सुखपुरा (बलिया) : सत्संग से ही ईश्वर प्रसन्न होते हैं और मानव का कल्याण होता है ये बातें स्वामी राधारंग जी महाराज ने शनिवार की शाम कहा।वह संत यतीनाथ मंदिर पर चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन मुख्य व्यास पीठाधीश्वर के रूप में श्रद्धालुजनों को संबोधित कर रहे थे।कहा कि श्रद्धा के अभाव में मानव इस दुर्लभ संयोग को व्यर्थ ही गंवा देता है जो उसके जीवन को सफल बना सकता है।

जीव बार-बार ईश्वर के उपदेशों को सुनकर अनसुना कर देता है और जगत में सशंकित होकर अधोगति को प्राप्त होता है।ऐसे में सद्गति हेतु उसे सत्संग की ही जरूरत पड़ती है।मानव यदि अपना कल्याण चाहता है तो संतो के उपदेशों को श्रद्धा पूर्वक अपने जीवन में उतारे और उसी पर चले तभी उसका जीवन सफल हो सकता है।इसके अतिरिक्त भगवत प्राप्ति का अन्य कोई मार्ग नहीं है।संगीतमय श्रीराम कथा में हरिओम गुप्ता,किशन पांडेय,मयंक मिश्रा,जीत बंजारा,सुशील चौबे,मृत्युंजय,मोनू पांडेय,रंजीत पांडेय आदि ने संगीतमय प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।इसके पूर्व बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक केतकी सिंह ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन कर मुख्य  पीठाधीश्वर को सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया।आयोजकों द्वारा भाजपा विधायक केतकी सिंह को सम्मानित किया गया।गुड्डू सिंह, रविंद्र नाथ उपाध्याय,रामजी ओझा, ओम प्रकाश उपाध्याय,राजेश्वर सिंह, उमेश सिंह,गणेश प्रसाद,अखिलेश सिंह,बसंत सिंह आदि मौजूद रहे।संचालन रमाशंकर यादव ने किया।

रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह