स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के गोठवां ग्राम निवासिनी रानी गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर विपक्षियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। रानी ने तहरीर में कहा है कि 16 अप्रैल को शाम छह बजे मैं अपनी नाद में गाय को चारा डालने जा रही थी। तभी गांव के ही अरविद, अभिषेक, मृत्यंजय व मुनीब गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। इससे मुझे व मेरी बहन मंशू को काफी चोटें आई हैं। गांव के काफी लोग इकट्ठे हो गए व बीच बचाव किए। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए







Social Plugin