स्वतंत्रविचार 24 ( रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता )
अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ।
दुबहर (बलिया) - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर पर मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया । इसमें अनेक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई गई । इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ शैलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे उनके छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया । इस मौके पर स्वास्थ्य मेले में दर्जनों विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिनमें आंगनबाड़ी, बेसिक शिक्षा, विभाग होमियोपैथी, परिवार कल्याण, पंचायती राज, खेलकूद सहित अनेकों विभाग के लोग अपने अपने स्टाल पर मौजूद रहे और लोगों को आवश्यक जानकारी सुझाव एवं उनका मार्गदर्शन करते रहे । इस मौके पर स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों के अलावा आशा संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि मौजूद रही । इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, एडीओ पंचायत पंकज सिंह, के अलावा अनेक चिकित्सक एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ शैलेश कुमार ने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए क्षेत्रीय लोगों से सहयोग की अपील की ।







Social Plugin