Ad Code

Responsive Advertisement

धूमधाम से मनाया गया डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती।

 


नगरा,(बलिया) बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर लोगों ने नमन करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजीत कर धूमधाम से मनाया। क्षेत्र के ढेकवारी गांव स्थित बिरांगना इण्टर कालेज के बगल में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रधान सुनीती कन्नौजिया के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्रता भाजपा जिलामंत्री आलोक शुक्ला ने बाबा साहब के जीवन वृत व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए संघर्षों और भारतीय सविंधान के निर्माण में तथा समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार पूर्वक  चर्चा किया। इस मौके पर देवनारायण प्रजापति देवा भाई पत्रकार, कृष्ण मुरारी पाण्डेय, जयप्रकाश जायसवाल, राजेश राजभर, गुड्डू पाण्डेय, दहारी राम, प्रबोध पाण्डेय आदि रहे। रामबिलास राजभर ने सबका आभार ज्ञापित किया।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा