बलिया। नगर विधानसभा 361 ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी आज प्रकाश कुमार अपने विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर, आनंद नगर, रामपुर, श्री राम विहार कॉलोनी, हरपुर मिट्टी, द्वारिकापुरी कॉलोनी आवास विकास कॉलोनी आदि जगहों पर जनता से जाकर मुलाकात एवं जनसंपर्क किया। इस दौरान जनता का ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी के समर्थन में रहा।
ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के सदर प्रत्याशी प्रकाश कुमार ने बताया कि शपथ पत्र में बलिया के लोगों को रोजगार के लिए पलायन रोकने के लिए चीनी मिल एवं कटाई मिल स्थापित एवं चालू कराना। बलिया को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करना। रोडियम रेल संपर्क को सुदृणा करना।
इस जनसंपर्क में प्रमुख रूप से सुभाष चंद्र दोहरे, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार ,आशीष सिंह,मनोज कुमार वर्मा, गोलू लक्ष्मण, रमेश कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin