Ad Code

Responsive Advertisement

राजा दशरथ ने श्रृंगी ऋषि के सहयोग से पुत्रेष्टि यज्ञ को पूर्ण किया - भार्गव मुनीश जी महाराज

 


रतसर (बलिया) क्षेत्र के रतसर नगर पंचायत स्थित बीका भगत के पोखरा परिसर में आयोजित नौ दिवसीय राम कथा के  प्रवचन कार्यक्रम के दौरान  श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सांध्य बेला में कथावाचक श्रद्धेय श्री भार्गव मुनीश जी महाराज ने रामजन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि एक बार भूपति मनमाही, भै गलानि मोरे .... की व्याख्या बहुत ही सुन्दर एवं रोचक तरीके से श्रद्धालुओं को सुनाया । श्रीसंत ने कहा कि राजा दशरथ ने पुत्र की कामना लिए गुरु वशिष्ठ से भविष्य की बात बताने की याचना की। इस पर वशिष्ठ ने पुत्रेष्टि यज्ञ का सुझाव दिया। श्रृंगी ऋषि ने यज्ञ को पूर्ण कराया। यज्ञ देवता प्रकट हुए और गुरु वशिष्ठ को खीर प्रदान की। खीर का आधा हिस्सा रानी कौशिल्या ने ग्रहण किया। शेष का एक चौथाई हिस्सा रानी कैकेई को दिया गया। शेष एक चौथाई हिस्से को दो भाग में बांटकर कौशिल्या व कैकेई ने सुमित्रा को दिया। नियत समय पर अयोध्या में भगवान राम प्रकट हुए। उस वक्त धरती पर खुशहाली छा गई। देवताओं ने आकाश मार्ग से पुष्प वर्षा की। यज्ञ परिसर के निकट भव्य मेला एवं सौन्दर्य प्रसाधन की दुकानें आकर्षक ढंग से सजी हुई है जहां पर हजारों लोग खरीददारी करते देखे जा रहे है। इस अवसर पर पियूष प्रताप सिंह, कुंज प्रताप सिंह निप्पू ,अध्यापक सुनील सिंह,अरविंद शर्मा, मुकेश वर्मा, पंकज यादव, अच्छा लाल शर्मा, पिंटू शर्मा, सुनील पाण्डेय आदि मौजुद रहे।


रिपोर्ट :-- पियुष सिंह