Ad Code

Responsive Advertisement

क्रांतिकारी दल ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क।

 


बलिया 361 नगर विधानसभा क्षेत्र से नेता जी द्वारा स्थापित क्रांतिकारी दल ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी प्रकाश कुमार ने चौक, स्टेशन, गुदरी बाजार, लोहापट्टी मे जनसंपर्क किया साथ ही उन्होंने बताया कि यदि हमें जनता चुनती है तो हमारा प्राथमिकता रहेगा कि जनपद में AIMS की स्थापना, प्रौद्योगिक संस्थानों की स्थापना, सरकारी अस्पतालों का आधुनिक करण एवं समुचित मानव संसाधन उपलब्ध कराना, बलिया के लोगों को रोजगार के लिए पलायन रोकने के लिए चीनी मिल एवं कटाई मिल स्थापित एवं चालू कराना, पक्के बांध का निर्माण कराना, बलिया को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करना, रोड व रेल संपर्को को सुदूण करना, हवाई अड्डे का निर्माण व दर्जनों कार्य हम करेंगे! आप लोगों से अपील है कि 3 मार्च को शेर का बटन दबाकर हमें विधायक के रूप में चुने! क्योंकि हमारी पार्टी से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी 20उतरे थे! जो कि कुछ कारणवश इस चुनाव में तीन ही प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं! जनसंपर्क के दौरान रजनीश राय, रामजीत यादव, सूबेदार, शिवजी सिंह, अजय ओझा, प्रभाकर सिंह, अरविंद तिवारी, तेज नारायण व दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे!


रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम