बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण का मतदान नजदीक आ चुका है और ऐसे में जनपद में सियासी पारा चढ़ गया है। जहां पर भाजपा और समाजवादी पार्टी आमने सामने नजर आ रही है और दोनों पार्टियों द्वारा एक दूसरे के वोटों पर सेंध लगाने की कवायद जारी है ऐसे में आज निधरिया ग्राम सभा के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्राधन प्रतिनिधि आशुतोष कुमार पांडेय पिंकू आवास पर सर्वेश्वर पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों ब्राह्मणों ने समाजवादी पार्टी व नारद राय को समर्थन दिया ।
इस अवसर पर आशुतोष पांडेय ने कहा कि भाजपा के शासन में पिछले 5 वर्षों से किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं किया गया है ।जनपद में चारों तरफ जलजमाव की समस्या है, युवाओं के पास रोजगार नहीं हैं। कानून व्यवस्था भी चरमरा गई न है । भाजपा प्रत्याशियों द्वारा विकास के खोखले दावे किए जा रहे हैं क्योंकि धरातल पर सरासर गलत है ऐसे में ब्राहमण समाज को अखिलेश यादव से उम्मीद है कि वह प्रदेश को शिक्षा स्वास्थ्य और शासन की ओर ले जाएंगे और 361 नगर विधानसभा बलिया से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार नारद राय को हमारा समाज वोट देगा और उन्हें विकास और विधानसभा भेजने का काम करेगा ताकि बलिया के विकास को गति मिल सके। वही सभा का संचालन कर रहे समाजसेवी सर्वेश्वर पांडेय ने कहा कि आज का युवा बेरोजगारी की तरफ बढ़ रहा है और उसे रोजगार की आवश्यकता है अस्पतालों में दवाइयां नहीं है थानों में घूसखोरी चल रही है और नगर विधानसभा मैं चारों तरफ जलजमाव वह टूटी फूटी लड़के बीजेपी के विकास के सपने को मुंह चिढ़ा रही है। ऐसे में बलिया का युवा जनपद की 7 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी को उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेगा और अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेगा तभी रोजगार शिक्षा और स्वास्थ्य पर अच्छा कार्य होगा इसीलिए हम लोग नारद राय को समर्थन दे रहे हैं और जिले को विकास की गति नारद राय दे सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद मेंअगर कोई विकास कर है तो केवल या नारद राय ही है क्योंकि हमारा विधानसभा क्षेत्रों और हमारा गांव जलमग्न रहता है भारतीय जनता पार्टी के नेता गायब हो जाते हैं परंतु नारद राय एक ऐसा नेता है जो कि बरसात हो या जाड़ा कोई भी मुसीबत हो हमेशा खड़ा रहते है इसलिए हम ब्राह्मण समाज के लोग 3 तारीख को साइकिल का बटन दबाकर भारी मतों से समाजवादी पार्टी की बलिया से जीत हासिल दिलाएंगे। इस दौरान रामसुमेर पांडेय, प्रकाश पांडेय, शुभम पांडेय, अमित पांडेय, अवनीश पांडेय, मनीष पांडेय, अमित पांडेय, डिंपू पांडेय, विवेक पांडेय, अतुल पांडेय, पुनीत पांडेय, अर्जुन पांडेय, दीपू पांडेय, पीयूष पांडेय, हरीश पांडेय, अयान पांडेय, पांडेय समेत सैकड़ो समाज के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश






Social Plugin