Ad Code

Responsive Advertisement

कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

 


सिकन्दरपुर, बलिया। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन।
बलिया मार्ग पर मिलन वाटिका के समीप अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का जिला अध्यक्ष बलिया ओम प्रकाश पांडे ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उक्त अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी बृजेश सिंह गाट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक जुमलेबाज पार्टी है जो केवल कहने को विकास करती है आज तक चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो या समाजवादी पार्टी हो विधानसभा सिकंदरपुर में विकास के नाम पर जीरो काम किया है।  359 विधानसभा सिकन्दरपुर में सभी पार्टियों ने केवल जातियों पर राजनीति करते आ रहे है इसलिए सिकन्दरपुर विधानसभा में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ।

श्री गाट कहा ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को शहादत देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से विधानसभा सिकन्दरपुर में दो बार एमएलए रह चुके तथा भारतीय जनता पार्टी से एमएलए रहने के बावजूद भी सिकंदरपुर विधानसभा में आज तक विकास नहीं हुआ।  अगर इसी जगह कांग्रेस पार्टी होती तो सिकन्दरपुर विधानसभा में ज्यादा विकास हुआ होता। 359 विधानसभा सिकंदरपुर से कांग्रेसी पार्टी के  उम्मीदवार के रूप में यह वादा करता हूं कि सरकार बनने के बाद सिकंदरपुर में जो काम भारतीय जनता पार्टी वह समाजवादी पार्टी नें नहीं किया उसे कई गुना ज्यादा विकास होगा। 

इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने कहा कि सिकंदरपुर में कार्यालय लेट खोलने का कारण यह रहा कि हमारे कांग्रेस पार्टी के सारे कार्यकर्ता गांव गांव में लगे थे इसलिए कार्यालय पर ध्यान नहीं गया।
लेकिन संचालित करने के लिए कार्यालय जरूरी इसलिए आज कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी जातिवाद पर राजनीति नहीं करती है कांग्रेस पार्टी केवल विकास के बारे में ही सोचती है।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष हृदयानंद पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष मुनीन्द्र सिंह, पंकज राय, मदन यादव, फिरोज अंसारी, अमरनाथ राय, संगम विश्कर्मा प्रदेश महिला सचिव, आनन्द मिश्रा, गुड्डू राजभर, रजत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश