Ad Code

Responsive Advertisement

मारपीट व छेड़खानी के आरोप में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 



सुखपुरा (बलिया) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बेरुआरबारी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष को सुखपुरा पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने,गाली गलौज व जान से मारने की धमकी सहित छेड़खानी का असफल प्रयास करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को काफी दिनों से पीछा कर छेड़खानी करने का प्रयास करने वाले युवक को पिछले कई बार के प्रयास के बावजूद पुलिस नहीं पकड़ पाई थी।इस बार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।भाजपा नेता के विरुद्ध पीड़िता द्वारा बार-बार शिकायती पत्र देने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।इससे वह निर्भीक हो गया था।रविवार को सुबह युवती के घर में घुसकर युवती को मारने-पीटने,जान से मारने की धमकी देने के साथ छेड़खानी का असफल प्रयास किया।इसपर युवती ने जोरदार विरोध किया।युवती के परिजनों द्वारा पकड़े जाने के भय से वह कूदकर भाग गया। युवती ने स्वयं थाने में थानाध्यक्ष सुखपुरा को तहरीर देकर उन्हें घटना से अवगत कराया।थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता निवासी सुखपुरा को गिरफ्तार कर लिया ओर भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं 323 ,504, 506, 354, 452, 376, 511 के अंतर्गत न्यायालय भेज दिया।

छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार जितेंद्र गुप्ता सुखपुरा पुलिस के साथ


रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश