Ad Code

Responsive Advertisement

विक्रमशिला विश्वविद्यालय भागलपुर से विद्यावाचस्पति का सम्मान प्राप्त करने पर सुखपुरा गौरव से सम्मानित किया।

 


सुखपुरा (बलिया) : शहीद स्मारक परिसर सुखपुरा में रविवार को इंटर कॉलेज सुखपुरा के 1993 बैच के हाई स्कूल के छात्रों ने अपने एक सहपाठी अरविंद उपाध्याय को संगीत के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन करने व विक्रमशिला विश्वविद्यालय भागलपुर से विद्यावाचस्पति का सम्मान प्राप्त करने पर सुखपुरा गौरव से सम्मानित किया।सम्मान में उन्हें अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।इसके पूर्व एक गोष्ठी को संबोधित करते हुवे वक्ताओं ने कहा कि कस्बा निवासी अरविंद उपाध्याय निश्चित रूप से युवाओं के प्रेरणा है।वक्ताओं ने कस्बा व क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वालों को भी भविष्य में सम्मानित करने एवं उन्हें मंच प्रदान करने का आश्वासन दिया।कहा कि भोजपुरी के परंपरागत गीत विलुप्त होते जा रहे हैं और उसके जगह पर अश्लील गीत परोसे जा रहे हैं।यह भोजपुरी समाज के लिए पीड़ादायक है।इससे न सिर्फ हमारी संस्कृति का ह्रास हो रहा है बल्कि भोजपुरी भाषा का भी पतन होता जा रहा है।ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि इसके विरुद्ध एक आंदोलन छेड़ा जाए जिसका नेतृत्व अरविंद जी करें।जुबेर अहमद के सरस्वती वंदना से शुरू गोष्ठी में अरविंद उपाध्याय ने अपने कुछ मशहूर गीत,भजन और गजल सुना कर लोगों का मनोरंजन किया।अशोक सिंह,आनंद पांडेय,जावेद अख्तर,राजन सिंह,ओम प्रकाश उपाध्याय,केपी चमन,इश्तियाक अहमद,अमित पाल सिंह,धर्मेंद्र सिंह खुर्शीद आलम,बदरे आलम आदि मौजूद रहे।आयोजक विप्लव सिंह व अमित उपाध्याय ने स्वागत किया। अध्यक्षता हाफिज अलाउद्दीन व संचालन उमेश कुमार सिंह ने किया। आभार ग्राम प्रधान अभिमन्यु चौहान ने व्यक्त किया।

शहीद स्मारक परिसर सुखपुरा में संगीत शिक्षक अरविंद उपाध्याय को सम्मानित करते प्रबुद्धजन


रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश