दुबहड़ (बलिया) थाना दुबहड़ जनपद पुलिस द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले दो उत्पाती व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी 151/107/116 जा0फौ0 की कार्यवाही
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर* द्वारा विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्गत आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 27.02.20222 को उ0नि0 श्री शोभनाथ यादव मय हमराह के क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि थाना क्षेत्र के ग्राम मोहन छपरा में दो व्यक्ति प्रथम पक्ष के 1. हेमन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र सुरेश पाण्डेय निवासी मोहन छपरा थाना दुबहड जनपद बलिया व द्वितीय पक्ष के बसन्त कुमार पाण्डेय पुत्र सुरेश पाण्डेय निवासी मोहन छपरा थाना दुबहड जनपद बलिया को समय करीब 13.05 बजे शान्ति व्यवस्था भंग व उत्पात मचाने के कारण थाना दुबहड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा उत्पाती व्यक्तियो के विरुद्ध नियमानुसार आवश्य कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्तियों का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 जा0फौ0 में मा0 न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट सदर बलिया भेजा जा रहा है जहाँ से अभियुक्त को नियमानुसार जेल भेजा जायेगा ।
रिपोर्ट :-- अजय कुमार सिंह / संदीप कुमार गुप्ता






Social Plugin