Ad Code

Responsive Advertisement

बलिया ,बासंडीह, और सिकंदरपुर विधानसभा के प्रत्याशीयो को मिठाई खिलाकर कर स्वागत।

 


बलिया आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं द्वारा जिले मे घोषित बलिया ,बासंडीह, और सिकंदरपुर विधानसभा के प्रत्याशीयो को मिठाई खिलाकर कर स्वागत किया गया इस क्रम मे बलिया नगर से अजय राय मुन्ना बासंडीह से सुशांत राज भारत और सिकंदर पुर से पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रदीप कुमार को प्रत्याशी घोषित होने पर जिला महासचिव राजेश सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाकी विधानसभा के प्रत्याशीयो की घोषणा भी जल्दी ही कर दिया जाएगा। सुशांत राज ने अपने सबोधन मे कहा कि क्षेत्र की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है इस बार झाडू लगाकर बासंडीह की गदंगी साफ करना ही मेरा उद्देश्य हैं ।अजय राय मुन्ना ने कहा कि मै बलिया से जातिवादी और धर्मवादी पार्टीयों का विधानसभा से खात्मा कर दूगां। डा प्रदीप ने कहा कि आप पार्टी सरकार ही प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने का कार्य करेगी। इस अवसर पर महिला प्रदेश सचिव उषा राय प्रदेश सचिव प्रवीण यादव प्रदेश सचिव अमरेंद्र सिंह  प्रदेश सचिव अजंनी तिवारी जिला सचिव रणविजय जिला सचिव शोभनाथ सिह नगर अध्यक्ष अशोक जी संजीव शेखर सिंह मुकेश सोनी राजकुमार मौर्य शशि भूषण  आदि लोग उपस्थित रहे जिला महासचिव राजेश सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।


रिपोर्ट:- ज्ञान प्रकाश


व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक को क्लिक करे ---

https://chat.whatsapp.com/I7ozlKmmArbDOq6GCw0quT

https://chat.whatsapp.com/F82yeZpOZHJDsqYlUxXNmR

https://chat.whatsapp.com/KCkiDukmAWdFBVJ9bs5aLe