दुबहर (बलिया) - भाजपा के छाता मंडल के महामंत्री, युवा सामाजिक कार्यकर्ता (नगवा) मोहन छपरा निवासी विश्व दीपक पाठक की हृदय गति रुकने के कारण सोमवार की देर शाम निधन हो गया। यह दुखद खबर सुनकर मंगलवार की सुबह उनके पैतृक आवास पर भाजपा के नेतागण व उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी विश्व दीपक पाठक के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनकी अंत्येष्टि मंगलवार को शिवरामपुर घाट पर कर दी गई। लोगों ने विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इनके निधन पर भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह, वशिष्ट दत्त पांडे, चंद्र प्रकाश पाठक, दिनेश पाठक, विमल पाठक, मनीष पांडे,ओम प्रकाश पाठक मुन्ना, नफीस अख्तर, भुनेश्वर पासवान, मंगल पांडे विचार मंच के अध्यक्ष केके पाठक, प्रवक्ता बब्बन विद्यार्थी, प्रियंवद दुबे, वरिष्ठ पत्रकार रणजीत सिंह, गोविंद पाठक, नितेश पाठक, अरुण कुमार पाठक कल्लू, अजीत पाठक, सूर्य प्रताप यादव, भूपेंद्र कुमार तिवारी, गायक राजेश पाठक, अशोक मधुकर आदि लोगों ने शोक प्रकट किया l
रिपोर्ट :-- सन्दीप कुमार गुप्ता






Social Plugin