रसड़ा (बलिया) क्षेत्र के मटीही गांव स्थित इंदिरा गांधी शिक्षा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पेप्सी कप के फाइनल मैच में चितबड़ागांव की टीम ने 76 रनों से मटीही टीम को हराकर कप पर कब्जा जमाया। चितबड़ागांव टीम के विशाल सिंह को हरफनमौला प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। चितबड़ागांव टीम के कप्तान शुभम सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 7 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। जवाब में खेलने उतरी मटीही की टीम ने 12 ओवरों में 76 रन पर ही सिमट गई। बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह ने विजेता एवम उपविजेता के खिलाड़ियों को कप देकर सम्मानित किया। मटीही के विशाल सिंह को मैन आफ दी मैच एवं हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए चितबड़ागांव के विजेंद्र को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। निर्णायक की भूमिका में अखिलेश गुप्ता एवं पवन सिंह उद्घोषक की भूमिका में गोलू सिंह शम्भू चंदन स्कोरर की भूमिका में अभय संदीप ने निभाई। टूर्नामेंट को सफल बनाने में प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, पिंटू कुमार, अभय कुमार, अमित, सुमित आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी






Social Plugin