Ad Code

Responsive Advertisement

अभाग्रा पंचायत अध्यक्ष ने चिलकहर एस एम आई के भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा।

 



 रसड़ा ( बलिया ) अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह जिला विपरण अधिकारी से मिलकर समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि चिलकहर के एस एम आई वीरेंद्र सिंह जो नगपुरा में विगत कई वर्षों से कार्यरत हैं। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, वहीं चिलकहर के  एस एम आई विरेन्द्र सिंह के द्वारा किसानों के आय के बदले स्वयं की आए दो गुना और चार गुना करने में लगे हुए हैं।मिलरों से मिलकर किसानों का शोषण में लगे हैं। मानक विहिन कटौती घटतौली इनका मुख्य आहार है। इनके भ्रष्टाचार के सहयोगी कहले या इनका भय की इन पर कार्रवाई करने से उच्चाधिकारियों भी परहेज करते हैं। जबकि क्षेत्रीय किसानों में चर्चा है कि मिलरो से प्राप्त अवैध धन से अकूत संपत्ति जमा करने वाले चिलकहर में तैनात पहले एस एम आई है। जबकि पूर्व में सांसद के छापे में इनकी कारगुजारी पकड़ी गई थी परंतु सांसद के शिकायत के बावजूद इन पर कारवाई नहीं हुआ। इनकी राजनीतिक सांठगांठ और भ्रष्टाचार में लिप्त इनकी मजबूत जड़ों को दर्शाता है। अनूप सिंह ने कहा की सरकार के नियम विरुद्ध मिलों के यहां अपने चहेते किसानों को भेजकर बिना क्रम से उनका वजन कराकर भुगतान करने की प्रक्रिया जांच योग्य है एवं स्पष्ट रूप से देखा जाए जाए तो मिलरो के यहां ट्रैक्टर ट्राली से धान उतारना वजन करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी है। मिलरो का स्टाक मिलाना ना होना उच्च अधिकारी की मिलीभगत एवं कमीशन तय करने की गति तय करता है।

रिपोर्ट :-- हाजी वकीक अहमद अंसारी