Ad Code

Responsive Advertisement

मॉडल तहसील सदर में कन्ट्रोल रूम 05498-220535 स्थापित।

 


बलिया। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु निर्वाचन सम्बन्धी सूचनाओं के आदान- प्रदान तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत के सम्बन्ध में सूचना हेतु मॉडल तहसील सदर के कक्ष संख्या-04 में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या- 05498-220535 है। विधान सभा क्षेत्र-361 बलिया नगर तथा विधान सभा क्षेत्र-360 फेफना के अन्तर्गत विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 से सम्बन्धित तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत के सम्बन्ध में उक्त दूरभाष संख्या पर सूचित किया जा सकता है। यह जानकारी उप जिलाधिकारी सदर जुनैद अहमद ने दी है।


रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम