रिपोर्टे मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल बलिया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का संगठनात्मक चुनाव कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में डॉ राकेश सिंह चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें अरुण कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष तथा रामविलास यादव को जिला मंत्री सर्वसम्मति से चुना गया । उपस्थित शिक्षकों ने अरुण कुमार सिंह और रामविलास सिंह की कार्यप्रणाली पर भरोसा करते हुए उपस्थित सभी शिक्षकों ने अरुण कुमार सिंह तथा रामविलास यादव के नाम पर मुहर लगा दी जिसके बाद चुनाव अधिकारी डॉ राकेश सिंह ने अरुण कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष तथा रामविलास यादव को जिला मंत्री निर्वाचित घोषित किया।
दूसरी बार निर्वाचित होने पर अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा जिला मंत्री रामविलास यादव ने उपस्थित शिक्षकों को निष्ठा पूर्वक शिक्षकों के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष के पी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी अश्वनी तिवारी, पूर्व जिला मंत्री एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी आनंद मोहन सिंह, जयंत सिंह, डॉक्टर आत्मानंद सिंह, सुदर्शन राय, पी एन राय, राजीव पांडे, शशिभूषण राय, राजेंद्र सिंह,पारसनाथ यादव, बालचंद राम, अनुज कुमार सिंह, बृजेंद्र सिंह ,अनिल सिंह ,महेश कुमार राजवानी, अमीन अख्तर, अरविंद कुमार शुक्ला, जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार, विनय कुमार सिंह, संजय सिंह, आलम सलीम, मनीष कुमार सिंह, जय प्रकाश पांडे,मनोज पाठक सहित भारी संख्या में शिक्षकों ने कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रतिभाग किया।






Social Plugin