Ad Code

Responsive Advertisement

मनाई गई सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर बब्बन विद्यार्थी ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन को लेकर किया अपील।

 


दुबहड़(बलिया)। आज हमारा देश कोरोना वायरस संक्रमण जैसी महामारी से जूझ रहा है। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं वर्तमान तृतीय लहर में हमारे देश के हजारों लोगों की जान जा चुकी है। यह हमला किसी विदेशी ताकत का नहीं, बल्कि एक अज्ञात वायरस का है। जिसने समूचे विश्व सहित भारत को भी हिलाकर रख दिया है। इससे हर हालत में हम भारतवासियों को बचने की आवश्यकता है। उक्त उद्गार मंगल पांडेय विचार मंच के प्रवक्ता एवं सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने रविवार को मंगल पांडेय विचार मंच के कैंप कार्यालय पर नेता जी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किया। कहा कि इस कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हमारे देश की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति बदहाल हो गई थी। इस अज्ञात संक्रमण से बचने के लिए हमें कोरोना वायरस रोधी प्रत्येक गाइडलाइंस का पालन करते हुए अभी भी सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क अवश्य लगाना चाहिए। नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि अपने देश से कोरोना वायरस को भगाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को खून देने की जरूरत नहीं है, बल्कि हमें प्रत्येक स्थिति में  कोरोना का टीका लगवाने की आवश्यकता है। उन्होंने अपील किया कि जो लोग प्रथम टीका लगवा लिए हैं, वे समयानुसार दूसरा टीका लगवा लें। जो दोनों टीका नहीं लगवाए हैं। वे अविलंब दोनों टीका लगवाएं। इसी में देश सहित समाज की भलाई है।



रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता