Ad Code

Responsive Advertisement

ऑफिसर्स क्लब में आज लगेगा किसान मेला/प्रदर्शनी।

 


बलिया। उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने बताया है कि मा0 स्व0 चौधरी चरण सिंह भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर 23 दिसंबर को "किसान सम्मान दिवस" के रुप में मनाया जाना है। साथ ही सबमिशन आफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनातर्गत जनपद स्तरीय उत्पादकता गोष्टी किसान मेला/ प्रदर्शनी का आयोजन 23 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से ऑफिसर्स क्लब में किया जा रहा है। जिसमें किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ कृषि की आधुनिक तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिए कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे। किसानों को कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से सामाजिक फसलों के बारे में जानकारी दी जाएगी।



रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम