
सिकन्दरपुर, (बलिया) पहली घटना में भूसा काटने वाले थ्रेसर की चपेट में आकर 22 वर्षीय युवक जख्मी हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मनियर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार 22 पुत्र चन्द्रदेव सोमवार की शाम को गांव में हीं हार्वेस्टर से पुआल का भूसा बनवा रहा था कि अचानक,ब्लेड की चपेट में आ गया जिससे उसके हाथ की कुछ उंगलियां कटकर अलग हो गईं।
घटना के बाद तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर भेजवाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गम्भीरवस्था को देखते हुए डॉक्टर नें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
दूसरी घटना में बेल्थरा मार्ग पर मिर्जापुर चट्टी के समीप उभांव थाना क्षेत्र के हल्दी रामपुर निवासी सन्तोष कुमार सिंह 32 पुत्र शिव कुमार सिंह बाइक से गिरकर सड़क किनारे गम्भीरवस्था में पड़ा था,जिसकी सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंच कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद सिकन्दरपुर पहुंचाया तथा घटना की सूचना परिजनों को दी।
डॉक्टर नें प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीरवस्था को देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घायल की पत्नी का कहना है कि सिकन्दरपुर वह अपने किसी मित्र के यहां से बाइक लेनें के लिए आए हुए थे।
सिकन्दरपुर, बलिया। बलिया मार्ग पर घुरी बाबा के टोला के समीप बाइक व वैगनार के आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी आशीष सिंह 30 पुत्र योगेंद्र सिंह सिकन्दरपुर से बाइक द्वारा अपनें घर (खड़सरा) वापस जा रहा था, वह जैसे ही सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के घुरी बाबा के टोला के समीप पहुंच ही था कि अचानक , बलिया की तरफ से आ रहे वैगनार कार सवार नें उसे सामने से जोरदार धक्का मार दिया।जिससे वह बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरा जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार सवार वहां से फरार हो गया।
घटना के बाद जुटी भीड़ नें बाइक सवार को घायलवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर भेजवाया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गम्भीरवस्था को देखते हुए ,चिकित्सक नें उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश
Social Plugin