Ad Code

Responsive Advertisement

कुश्ती विजेता जिला केसरी अभिषेक पांडेय का समाजसेवी ने किया जोरदार स्वागत।

 


सिकन्दरपुर(बलिया) स्थानीय बस स्टैंड सिकन्दरपुर चौराहे पर ददरी मेला में आयोजित जिला कुश्ती में विजेता जिला केशरी अभिषेक पांडेय का समाजसेवी मनोज पांडेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।स्वागत से अभिभूत अभिषेक पांडेय ने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में हर खेलों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।जरूरत है खेलों का आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने की जिससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय फलक पर अपना नाम रौशन कर सके।इस दौरान विकास राय,अनुज राय,ताबिश,डॉ आशुतोष गुप्ता, अखिलेश वर्मा,कृष्णा यादव बुढ़ा, मुकेश राय, नितेश राय बागी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।



रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार