बलिया। उ0प्र0 माटीकलां बोर्ड द्वारा संचालित माटीकलां समन्वित विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष में 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु 25 लाभार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र पर आवासीय एवं निःशुल्क प्रदान किये जायेगें। इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य हो वह अपना आवेदन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय रामपुर उदयभान में 15 दिसम्बर तक अपना फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड के साथ संलग्न कर ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते है। विस्तुत जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय रामपुर उदयभान एवं मो0 नम्बर 740841 0763 या 9415668739 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आरएस प्रजापति ने दी है।
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin