दुबहड़ (बलिया) -स्थानीय क्षेत्र स्थित जनेश्वर मिश्रा सेतु सम्पर्क मार्ग के जनाडी चौराहे पर जिला केसरी पहलवान अभिषेक पाण्डेय का भव्य स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि ऐतिहासिक ददरी मेला का दंगल प्रतियोगिता में इस वर्ष के विजेता रहे जिला केसरी पहलवान अभिषेक पांडेय का जनाडी तथा नगवा गांव के लोगों द्वारा संयुक्त रूप से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक कुमार पांडे व ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। समाजसेवी अशोक कुमार पांडे ने कहा कि यह गौरव की बात है कि इस वर्ष के ऐतिहासिक मेले में अभिषेक ने बलिया जिले का नाम रोशन किया है। हम लोग उम्मीद करेंगे कि युवा प्रतिभावान खिलाड़ी देश में जिले का नाम रोशन करके बलिया का मान सम्मान बढ़ाएं।अंत में जिला केसरी पहलवान अभिषेक पाण्डेय ने अपने इस सम्मान समारोह में उपस्थित सभी आगंतुकों का अभिनंदन करते हुए कहां की आप लोगों का सहयोग एवं आशीर्वाद पाकर मैं बहुत प्रफुल्लित हूं। इस मौके पर बिमल पाठक, शिवजी, पांडेय, चंदन पांडेय ,रमाशंकर पांडेय, विंध्याचल राय, मोहन गुप्ता,अजब राय आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता






Social Plugin