Ad Code

Responsive Advertisement

चोरी की ट्राली को पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही पकड़ा।

 


नगरा (बलिया)। ट्राली चोरी होने के  10 घंटे के भीतर ही पुलिस ने ट्राली व बिना रजिस्ट्रेशन का स्वराज ट्रेक्टर बरामद करने के साथ हीघटना में लिप्त दो बदमाशो को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशो को चालान कर दिया।
            थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव से तारकेश्वर चौहान की पावर ट्राली को शनिवार की रात किसी वक़्त चोरों ने गायब कर दिया। पीड़ित को ट्राली चोरी की जानकारी सुबह हुई तो उसने पुलिस को ट्राली चोरी की तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज ने बताया कि ट्राली चोरी की जानकारी होते ही पुलिस अलर्ट हो गई। बताएं कि मै और उप निरीक्षक शंकर यादव मय फोर्स क्षेत्र में गश्त पर निकले थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि परशुराम पुर गांव से चोरी हुई ट्राली ताड़ी बड़ा गांव के एक भिटिया मन्दिर के समीप खड़ी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस तुरन्त एकभिटिया मन्दिर के पास पहुंची तो वहां बिना नंबर का स्वराज ट्रेक्टर व ट्राली खड़ी थी तथा दो व्यक्ति उस पर बैठे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो को दबोच लिया। नाम पता पूछने पर दोनों ने अपना नाम राकेश शर्मा निवासी मझौवा थाना भीमपुरा तथा काशी कन्नौजिया निवासी अमावे थाना भीमपुरा बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के साथ ही ट्रेक्टर व ट्राली को थाने ले आई तथा सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दोनो को न्यायालय चालान कर दिया।
             इसी क्रम में नगरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को दोपहर में मालीपुर स्थित देशी शराब की दुकान से आबकारी निरीक्षक बलिया विनोद कुमार साव के नेतृत्व में छापा मारकर चेतन जायसवाल निवासी कोल्हुई बाजार थाना कोल्हुई जनपद महाराजगंज व संजय गुप्ता निवासी गढ़िया थाना रसड़ा को गिरफ्तार कर लिया तथा दुकान से 170 शीशी अपमिश्रित बंटी बबली ब्रांड 200 एमएल,320 बंटी बबली की स्टिकर लगा खाली शीशी, डेढ़ किग्रा यूरिया, एक किग्रा नौदासर तथा5 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद की है। पुलिस बरामद सामानों के साथ दोनों अभियुक्तों को थाने ले आई तथा सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा