(बलिया) कौमी एकता सप्ताह समारोह में जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने कर्मचारियों को शपथ दिलायी गयी। भारत की स्वतंत्रता और ईमानदारी को संरक्षण और मजबूत करने की प्रतिज्ञा ली जाती है। प्रतिज्ञा में ये दृढ़ निश्चय किया जाता है कि सभी प्रकार के मतभेदों के साथ ही भाषा, संस्कृति, धर्म, क्षेत्र और राजनीतिक आपत्तियों के विवादों को निपटाने के लिये अहिंसा, शांति और विश्वास को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर प्रधान सहायक/उर्दू अनुवादक फजलुर्रहमान, अपर जिला सूचना अधिकारी मान सिंह यादव, संरक्षक अमर सिंह राणा, देश दीपक यादव, अरुण कुमार, रामाश्रय चौहान, अमितेश श्रीवास्तव, राकेश सिंह, विनय कुमार एवं समस्त पत्रकार गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin