नगरा,बलिया। लोक शिक्षा प्रेरक संघ ब्लॉक इकाई नगरा की एक आवश्यक बैठक शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सम्पन्न हुई। बैठक में प्रेरकों ने दो साल के बकाये मानदेय व सेवा बहाली की मांग को लेकर 1 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रभारी धनंजय वर्मा ने कहा कि मनरेगा मजदूरों से भी कम मानदेय पर प्रेरकों ने सरकार द्वारा दिये गए कार्यो को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से किया । फिर भी दो साल से प्रेरकों की सेवा समाप्त कर दी गई । जिससे प्रेरक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। कहे कि यदि सरकार साक्षरता अभियान को बन्द करना चाहती है तो प्रेरकों का किसी दूसरे विभाग में समायोजन करें। ब्लॉक प्रभारी ने जनपद मुख्यालय पर 1 दिसम्बर को आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में वीरेंद्र सकपाल, शिवजी, बब्बन, लाल बहादुर चौहान, सविता, अवधेश, रीता देवी , कुमार, शशि भारती, रमावती, सुमन शुक्ल, मंशा यादव, विद्यावती आदि मौजूद रहे।






Social Plugin