(बलिया) वैष्णवी पॉली क्लिनिक परिवार की तरफ से जंगली बाबा धाम पर मेला,महारुद्र यज्ञ एवम धन्वंतरि जयंती पर डॉ अमित कुमार आजीवन सदस्य इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया द्वारा निःशुल्क स्वास्थ जांच ,शुगर जांच,ब्लड प्रेशर, मास्क तथा दवा का वितरण 520 मरीजो को किया गया,,,जिसमे लोगो को कोरोना के नए लक्षणों ,बचाव के उपाय,एवम लापरवाही न बरतें जाने की सलाह दी है,,,मास्क के सही प्रयोग का तरीका भी बताया गया विगत 6 वर्षों से ये शिविर हर साल लगाया जाता है और मरीजो की सेवा की जाती है। डॉ अमित कुमार ने कहा कि आगे भी यह सेवा इसी प्रकार से निरंतर चलती रहेगी। इस अवसर पर डॉ पंकज ओझा ,डॉ पंकज कुँवर , धनंजय तिवारी,इमरान बाबू, रवि कुमार, अशोक (ब्लू क्रॉस),राजू यादव,अजीत गुप्ता,कुँवर गोपाल सिंह,पंकज श्रीवास्तव, अंकित सोनी , सुनील आदि अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश






Social Plugin