(दुबहड़) पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नैय्यर द्वारा चलाये जा रहे अपराध उन्मूलन एवं अपराधियों व वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान के तहत न्यायालय जूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय जनपद बलिया से जारी गिरफ्तारी के गैर जमानतीय वारण्ट का कई महीनों से फरार चल रहा वांछित वारण्टी अभियुक्त तारकेश्वर यादव पुत्र तिनकोडी यादव उम्र लगभग 60 वर्ष को बुधवार के दिन लगभग 12.35 बजे उसके घर पर दबिश देकर स्थानीय थानाध्यक्ष आर.के.सिंह द्वार मय हमराही फोर्स द्वारा गिरफ्तार किया गया । वारण्टी के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान कर न्यायालय भेंज दिया।
रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता






Social Plugin