लक्ष्मणपुर(बलिया) नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सेंदुरिया में करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। बुधवार को सुबह हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
सिंदुरिया गांव निवासी सत्येंद्र ठाकुर(48) पुत्र श्री राम ठाकुर बुधवार को सुबह शौच करने जा रहा था करीब 6:00 बजे घर से बाहर गली में तार गिरने से सत्येंद्र ठाकुर करंट की जद में आ गया, आसपास के लोगों आनन-फानन में सीएचपी पहुंचाया गया ।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का पालन पोषण लक्ष्मणपुर में सैलून की दुकान से चलाते थे ।
रिपोर्ट :--






Social Plugin