नगरा (बलिया)। शारदीय नवरात्र के शुभारम्भ होते ही क्षेत्र में रामलीला के साथ ही मन्दिरों मे श्रद्धालु भक्तों का पुजन अर्चन और देवी दुर्गा दर्शन हेतु तांता लगा रहा। नगर पंचायत के प्राचीन दुर्गा मन्दिर, काली मन्दिर, बाजार दुर्गा मन्दिर, हनुमान मंदिर, ठाकुर जी मन्दिर, श्रीनाथ मन्दिर नरहीं, सलेमपुर, ताड़ी बड़ागांव, मुरारिनाथ झाड़ी मठ, सधुआइन कुटी कोठियां, मालीपुर, देवकली, मलप में श्रद्धालुओं ने सुबह से ही देवी दर्शन में लगे रहे। क्षेत्र के डिहवा में रामलीला का कार्यक्रम बाजार के पंचायत भवन पर प्रारम्भ हो गया। इसमें पात्रों ने मनमोहक झांकियों के साथ रामदरबार में भोलेनाथ हनुमान राम लक्ष्मण भरथ सत्रुघन चारों भाइयों ने दर्शन दिया। इस अवसर पर बाल कलाकारों से मंच सजा रहा। इसमौके पर धर्मराज गिरी, कठिन राजभर, ओमप्रकाश गुप्ता, जगन्नाथ सिंह, रामजी सिंह, धनेश गुप्ता, राकेश सिंह, गोपाल जी गुप्त, नीबूलाल प्रजापति, नारद आदि रहे। इसी तरह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नवरात्र का त्योहार बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ लोग मनाने में जुटे रहे।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा







Social Plugin