Ad Code

Responsive Advertisement

अतिवृष्टि के कारण हुए फसल नुकसान की मुआवजे के लिए किसानों ने सौंपा जिलाधिकारी को पत्रक।

 


(दुबहड़) -  स्थानीय क्षेत्र के बसारीकपाह न्याय पंचायत के कई ग्रामो के किसानों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को पत्रक दिया।
 पत्रक देने के लिए अधिक संख्या में किसान मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि पत्रक में किसानों ने कहा है कि अतिवृष्टि होने के कारण जगह-जगह खेतों में पानी लगने के कारण सभी फसल तथा सब्जियां नुकसान हो गई हैं। किसानों की यह भी चिंता है कि खरीफ की फसल तो नुकसान हो ही गई, आगे रबि की फसल की बोवाई पानी लगने के कारण समय से नहीं हो पाएगी। इसको लेकर के किसानों ने शासन प्रशासन को पत्रक माध्यम से ध्यानाकृष्ट कराया। पत्रक में किसानों ने यह भी कहा कि जिलाधिकारी महोदया उस क्षेत्र के लेखपालों की जिम्मेदारी देकर नुकसान की जांच करा कर अविलंब किसानों को मुआवजा दिलाने का प्रबंध किया जाय। 

अन्यथा की स्थिति में किसान गंभीर भुखमरी के शिकार हो सकते हैं। पत्रक देने वालों में प्रमुख रूप से कन्हैया तिवारी, नागेश्वर सिंह, अर्जुन प्रसाद यादव,मोहन जी दुबे, बृजेश पांडे, अवध बिहारी सिंह अरुण सिंह, श्री राम सिंह, संजय मिश्रा, रामदेव यादव, राम नारायण चौबे,  बृजेश मिश्रा, ओमप्रकाश चौबे आदि आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता