Ad Code

Responsive Advertisement

कोरोना संग डेंगू से भी बच्चों का करें बचाव:: डॉ. सिद्धार्थ

 


(बलिया) वर्तमान समय में कोरोना के साथ-साथ डेंगू से भी बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। इसके लिए जनमानस में सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है। यह बात है जिला महिला चिकित्सालय स्थित प्रश्नवोत्तर केंद्र पर कार्यरत वरिष्ठ नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ मणि दुबे ने कहीं।
डॉक्टर दुबे ने कहा कि मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। वर्तमान में बरसात होने के कारण जगह जगह पर जलभराव की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है जिससे डेंगू,मलेरिया जैसी बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों को लेकर हमें विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।
डेंगू और उसके लक्षण :::
डेंगू बुखार एडीज एजिप्टी नामक संक्रमित मादा मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर जमे हुए साफ पानी(कूलर/ पानी की टंकी, फूलदान/टूटे हुए बर्तन/टायर में एकत्रित पानी) में पनपता है। यह मच्छर ज्यादातर दिन में काटता है। ऐसे में बच्चों को अकस्मात तेज सिर दर्द और बुखार होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना,आंखों के पीछे दर्द होना जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता हो,जी मिचलाना/उल्टी होना इसके प्रमुख लक्षण हैं। डेंगू के गंभीर मामलों(डेंगू हेमोरेजिक बुखार और डेंगू शॉक सिंड्रोम) में त्वचा पर चकत्ते उभरना,मुंह नाक,मसूड़ों से खून आना, शरीर का ठंडा पड़ जाना,नब्ज का कमजोर पडना और तेजी से चलना,रक्तचाप में कमी होना,पेट में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ होना भी लक्षण देखे जाते हैैं।
डेंगू से बचाव::::
: बच्चों को ऐसे कपड़े पहनाए जिससे उनके हाथ पांव पूरी तरह ढके रहे।
: घर के आसपास छोटे गड्ढों, डिब्बों, कूलर आदि में पानी इकट्ठा ना होने दें।
: मच्छर भगाने वाली वस्तुओं का प्रयोग करें एवं घर के आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।
: किसी भी लक्षण के दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लें।


डेंगू संक्रमण होने पर शरीर में प्लेटलेट्स कोशिकाओं की संख्या अचानक कम होने लगती है,जिससे रक्तस्त्राव होने की संभावना बढ़ जाती है। यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।ऐसे में तत्काल चिकित्सक से सलाह लें।
डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे, नवजात शिशु बाल रोग विशेषज्ञ,पीपीसी (जिला महिला चिकित्सालय) बलिया


रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन "उर्फ जमाल आलम