बिल्थरा रोड(बलिया) उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार ग्राम सभा में श्राद्ध भोज के कार्यक्रम में तमंचे पर डांस करते हुए युवकों का विडिओ वायरल होने पर हरकत में आई उभांव पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया
वायरल विडिओ चार दिन पुरानी है जिसमें डांस करते युवक आकाश यादव और अरविंद गौंड दिखाई दे रहे हैं
गांव के कुछ लोग ने युवकों को पकड़ कर खिंच भी रहे हैं लेकिन अपने धुन में युवक तमंचा लहरा कर डांस करना बंद नहीं करते हैं जिस से किसी क्षुब्ध ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दिया और
जिस के सम्बंध में जब स्थानीय सूत्रों से पता किया गया तो गांव के ही एक निवासी नाम ना उजागर करने के शर्त पर बताया की तुर्तीपार निवासी स्वर्गीय हरदेव राम का श्राद्ध भोज का कार्यक्रम था जिसमें बार बलाओं के नाच के कार्यक्रम का भी आयोजन था गांव के ही दो युवक आकाश यादव और अरविंद गौंड हाथ में तमंचा लेकर डांस करने लगे
पहली विडिओ में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक पहले खुद स्टेज के निचे खड़ा हो कर डांस कर रहा है फिर दूसरी वीडियो में एक युवक आता है और आकर स्टेज पर डांस कर रही बार बाला को तमंचा पकड़ा देता है
हद तो तब हो गई जब एक युवक खुद स्टेज पर चढ़कर तमंचा लेकर डांस करने लग जाता है।
रिपोर्ट :-- नीलेश कुमार






Social Plugin