(बलिया), त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में विजयी हुए अनुसूचित जनजाति, गोंड, खरवार, ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यगण का सम्मान समारोह गोड़ सेवा संस्थान व गोंडवाना स्टूडेंट्स सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में टाउनहाल बापू भवन में आयोजित किया गया। चूने गये सभी पंचायत प्रतिनिधियों को माल्यार्पण कर पीला गमछा व गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावाती का चित्र देकर सम्मानित किया गया। सबका स्वागत आभार गोंड सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जीउत जी गोंड द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के बतौर सम्बोधित करते हुए लल्लन प्रसाद गोंड ने कहा कि बलिया जिले में अनुसूचित जनजाति गोंड, खरवार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य की कुल 725 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। जिला पंचायत सदस्य उपेन्द्र गोंड ने कहा कि हमलोगों को अपनी संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष छेड़ने की आवश्यकता है। छितेश्वर गोंड, अरविन्द गोंडवाना, चन्दन गाँड, मनोज शाह, गुलाब गोंड, सुरेश शाह, रंजित गोंड निहाल, सुमेर गॉड, राकेश शाह, सुदेश शाह, मुन्ना गोंड, गोपाली जी खरवार, विनय गोंड, आनन्द शंकर गोंड, शिवसागर खरवार, विवेक गोंड, मदन खरवार, राजकुमार खरवार, लालवचन गोंड, शिवशंकर खरवार, दुर्गविजय खरवार, धनील गोंड उपस्थित रहें।
रिपोर्ट:- मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम







Social Plugin