Ad Code

Responsive Advertisement

हिंदी सिनेमा और संगीत की दिग्गज गायिका का मनाया 92 वाँ जन्मदिन।

 



बांसडीह रोड (बलिया)।  हिंदी सिनेमा और संगीत की दिग्गज गायिका सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 वाँ जन्मदिन राजा सुरथ सुरहा विकास सेवा समिति चंद्रपुरा के तत्वाधान में धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान पौध रोपण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमे बाबा बालखंडी नाथ मंदिर दिउली एवं प्रतापपुर गांव स्थित बाबा गरीबा नाथ महादेव मंदिर परिसर में आम, पीपल, नीम, आंवला एवम् तुलसी के दर्जनों पौधे लगाए गए। साथ ही लता मंगेशकर जी को दीर्घायु होने की कामना की गई। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी अनीता शर्मा ने कहा कि लता दीदी को गाना गाए काफी समय हो गया है। उन्होंने लंबे समय तक अपनी खूबसूरत आवाज से करोड़ो दर्शकों के दिल को जीता है। लता मंगेशकर की आवाज के दीवाने केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोग है। इस दौरान गायिका कुसुम ने बताई कि Bajirao Road लता दीदी का जन्मदिन 28 सितंबर को आता है और इस बार 92वां जन्मदिन मनाया गया है। कहा कि हर व्यक्ति को किसी के जन्म दिवस पर एक पौधे जरूर लगाने चाहिए। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, श्याम जी यादव, बिनोद गुप्ता, शिवजी प्रसाद आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक श्याम प्रकाश शर्मा ने किया

रिपोर्ट :--