सिकन्दरपुर (बलिया)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर नगर समेत सुदूर ग्रामीण इलाकों में स्थित मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हिन्दू धर्म पंचांग के अनुसार 30 अगस्त दिन सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के सभी मंदिरों में रंगाई व सजावट आदि तैयारियों का काम पूरा हो चुका हैं। वही कोविड-19 के तहत सरकार व प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान कहीं भी भीड़ भाड़ न लगाएं व संभव हो तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अपने घरों में ही मनाएं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर राजेश कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या अन्य कोई चीज दिखाई देती है, तो तुरंत ही पुलिस प्रशासन को सूचित करने का काम करें।







Social Plugin