*नहर के किनारे झाड़ियों में मिला दलित युवक का शव मचा कोहराम*
रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा
नगरा। भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर के पास कसौन्डर नहर मार्ग पर बुधवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। सुबह के समय लोग नहर के तरफ टहलने गये तो पता चला। शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर सीओ रसड़ा, फोरेंसिक व एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी। मृतक के गले मे रस्सी के निशान व बाए पैर की उंगलियों में छिलने का निशान दिखाई पड़ रहा था। पुलिस को मौके से गांठ बंधी रस्सी व नहर में चप्पल भी बरामद हुई है। पुलिस आशनाई को केंद्र में रखकर जांच में जुट गई है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर हरिजन बस्ती निवासी 25 वर्षीय विवेक का शव कसौन्डर नहर मार्ग पर झाड़ियों के बीच मिला। परिजनों की माने तो किसी के फोन आने के बाद वह रात्रि को निकला था। करीब दस बजे के आसपास वापस न आने पर परिजन उसके मोबाइल पर रिंग की लेकिन नहीं उठा जिसके बाद उसे ढूढने लगे लेकिन वह नहीं मिला। सुबह उसके शव की सूचना पाकर उसकी हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।घटना की सूचना पर क्षेत्रधिकारी रसड़ा शिवनारायण वैश, फोरेंसिक टीम व एसओजी भी मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।







Social Plugin