*रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा*
नगरा(बलिया) क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस कि 75 वी वर्षगांठ पर परम्परागत श्रद्धा एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सरकारी, अर्धसरकारी गैर- सरकारी संस्थाओं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये गये। साथ ही गोष्ठी व सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पाठक, प्राथमिक स्वास्थ्य पर प्रभारी डॉ. टी.एन. यादव, नेशनल कान्वेंट स्कूल पर प्रबंधक युनूस जी, शहबान फार्मेसी एण्ड नरसिंग कालेंज पर प्रबंधक इस्तियाक अहमद ने झण्डारोहण किया तद्पश्चात मिष्ठान वितरण किया इस अवसर पर एम.डी. ई. मोहम्मद इमरान जी, परसन राम, कुबेर सिह, गुसरान आजम, मु. शमीम,जनार्दन यादव, छोटकन राथभर, पवन कुमार राम आदि लोग मौजूद रहें। इसी क्रम में यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया शाखा पर सहायक प्रबंधक नितीन गोस्वामी, नगर पंचायत कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक धन्नजय कन्नौजिया बडे बाबू अतुल्लाह जी, सेन्ट्रल बैंक पर फिल्डऑफिर अब्बास अंसारी, प्रा. विद्यालय देवढिया पर प्रधानाचार्य परशुराम तिवारी, स्टेट बैंक शाखा पर फिल्डऑफिर विरजन जी, हनुमान चौक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित पौत्र मनीष कुमार, ग्राम प्रधान छितौना बिभा वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय पर, जनता इण्टर कालेंज पर प्रधानाचार्य उमेश पाण्डेय ने झण्डारोहण कर विकास पथ पर अग्रसर राष्ट्र को सलामी दी।







Social Plugin