Ad Code

Responsive Advertisement

 नगरा। ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत के गठन हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हुआ। त्रिसतरीय पंचायत के गठन हेतु हुए चुनाव के पश्चात  शासनादेश के तहत ब्लाक क्षेत्र के 94 ग्राम पंचायत के हुए चुनाव में 49 गांवों में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम ही हो पाया है शेष 45 ग्राम पंचायतों में कोरम के अभाव में शपथ ग्रहण नहीं हो सका। इन गांवों में सदस्यों की दो तिहाई जीत नहीं होने के कारण इन गांवों मे गठन में दिक्कत हो गयी है।  खण्ड विकास अधिकारी प्रवीनजीत ने बताये कि जिन गांवों का शपथ ग्रहण अभी नहीं हो पाया है उन गांवों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य चुनकर नहीं आए हैं जिससे कोरम पूर्ण नहीं हो पाने के कारण पंचायत के गठन में बाधा आ रही है शासनादेश आते ही कोरम पूर्ण होते ही उनका भी शपथ ग्रहण करा दिया जाएगा।