मनियर बलिया ।नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक रामगोविंद चौधरी बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर पहुंचे तथा कोविड-19 व स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अब्बूतलहा व आशा बहू प्रभारी अशोक चौबे से नेता प्रतिपक्ष ने ऑक्सीजन सिलेंडर के विषय में जानकारी ली तो आशा प्रभारी अशोक चौबे ने बताया कि एक सिलेंडर एंबुलेंस में व एक सिलेंडर हॉस्पिटल में है।
149 आशा बहुएं कोरोना संक्रमण के लक्षणों की सर्वे कर रही है। वैक्सीनेशन के विषय में पूछे जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि 5 दिन से स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन मौजूद नहीं था ।400वैक्सीन अभी आया है ।अभी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 13000 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है ।
काफी संख्या लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है जिसमें काफी लोग संक्रमित भी पाए जा रहे हैं । स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि गांव में कुछ लोगों द्वारा आशा बहुओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है ।लोग अपनी जांच कराना नहीं चाहते हैं ।इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोगों को जागरूक किया जाए उनको ओब्लाइज करके टेस्ट कराया जाय।
लोगों को इसकी पूरी जानकारी नहीं है। नेता प्रतिपक्ष का रिगवन में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऊपर ध्यान आकृष्ट कराया गया जहां कोई डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई है ।नहीं वह हॉस्पिटल संचालित है ।इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सपा के कार्यकाल में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया जिसमें रिगवन, अगऊर,सुखपुरा एवं रेवती है ।
सुखपुरा को कारागार में परिवर्तित कर दिया गया है और किसी भी समुदायिक केंद्र को चालू नहीं कराया गया है। मैं कई बार पत्र शासन को लिखा हूं और फिर पत्र लिखूंगा। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ अब्बू तलहा ,डॉक्टर उग्रसेन, आशा बहू प्रभारी अशोक चौबे के अतिरिक्त सपा नेता संकल्प सिंह ,हरेंद्र सिंह ,रामाशंकर यादव ,विजय यादव, उमेश राय ,अवधेश यादव सोनू सहित इत्यादि लोग मौजूद रह।।








Social Plugin