Ad Code

Responsive Advertisement

ईद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सम्पन्न




दुबहड (बलिया)।इंसानियत एवं इंसान की रक्षा के लिए आप सभी अपने अपने घरों पर नमाज अदा करें ।मस्जिद में केवल 5 लोग ही नमाज अदा कर सकते हैं। 

यह बातें आज दुबहर थाने पर उपस्थित शांति समिति की बैठक में थाना अध्यक्ष अनिल चंद तिवारी ने उपस्थित लोगों से कहीं।
उन्होंने कहा कि आप सभी इंसानियत की रक्षा के लिए ईद की नमाज अपने घर पर अदा करें ,ताकि कोरोना के गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन हो सके तथा क्षेत्र में अमन चैन कायम रह सके। 

इस अवसर पर कलीमुद्दीन खान, शंभू नाथ तिवारी ,मोहम्मद हदीस ,रईस अख्तर मौलाना उमर आजाद ,मुस्तफा हफीज खुर्शीद, समीम भाई मुस्ताक अहमद इब्राहिम शेख इब्राहिम शेख एवं शब्बीर शेख ,भुअर यादव, एसआई गणेश पांडे, अखिलेश कुमार,आरक्षी वीरेंद्र कुमार द्विवेदी , लवकेश पाठक,  अजय कनौजिया, रामाश्रय आदि उपस्थित थे।