Ad Code

Responsive Advertisement

व्यपारी खेल रहे हैं प्रशासन से आंख मिचौली, उड़ा रहे हैं समाजिक दूरी की धज्जियां

 



सिकन्दरपुर, बलिया।।आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में गुरुवार की सुबह जमकर उड़ी लॉक डाउन की धज्जियां लोगों के अंदर किसी तरह का भय नहीं दिखा। सरेआम लोगों का समुहों में आना जाना लगा रहा। अधिकतर लोग बिना मास्क के ही सरेआम घूमते नज़र आए।

वहीं नगर व्यापारी भी बेखौफ नज़र आए तथा दुकानों के अंदर शटर बन्द करके सामानों की बिक्री करते नज़र आए।

दूसरी तरफ सुबह के 7 बजे से ही स्थानीय जल्पा चौक के पास से पुलिस चौकी रोड व बस स्टैंट रोड में भारी भीड़ व जाम की स्थिति बनी रही,जिससे निपटने के लिए कोई भी विशेष इंतजाम नहीं दिखा, गाड़ियों व पैदल चलने वाले लोगों का घण्टों जमावड़ा लगा रहा है।

इस भीड़भाड़ भरे दृश्य का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल होनें के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमा एक्टिव मोड में आया।

क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने बन्द कराई दुकानें




तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर अशोक कुमार मिश्रा नें शख्ती इख्तियार करते हुए सभी दुकानों को बंद कराया इस अभियान में थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर, विपिन सिंह तथा चौकी प्रभारी सिकन्दरपुर अमरजीत यादव अपनें मय हमराहियों के साथ मौजूद रहे।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र नें सभी दुकानदारों के साथ मेडिकल स्टोर संचालकों को भी हिदायत किया की अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया तो आप लोग पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।






वहीं प्रशासन के लाख मना करनें के बाद भी शाम तक खुली रही तमाम दुकानें उड़ती रही शोसल डिस्टेंनसिंग की धज्जियां।



रिपोर्ट :- रजनीश कुमार